रेलवे का बड़ा फैसला: अब वेटिंग टिकट पर स्लीपर-एसी कोच में सफर नहीं कर सकेंगे यात्री

Posted On:- 2025-04-28




नई दिल्ली (वीएनएस)। ट्रेन में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। 1 मई से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए स्लीपर और एसी कोच में यात्रा करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने पर टीटीई द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा या यात्री को जनरल कोच में भेजा जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह कदम कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। अक्सर वेटिंग टिकट वाले यात्री स्लीपर और एसी कोच में घुसकर कन्फर्म सीट वालों के लिए असुविधा का कारण बनते हैं। इससे न केवल यात्रियों की यात्रा मुश्किल होती है, बल्कि कोच के अंदर आवाजाही भी बाधित होती है।

नियम के मुख्य बिंदु:
    वेटिंग टिकट पर केवल जनरल क्लास में यात्रा की अनुमति होगी।
    स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट के साथ सफर करने पर जुर्माना लगेगा या जनरल कोच में भेजा जाएगा।
    IRCTC से ऑनलाइन बुकिंग के दौरान अगर टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो वह स्वतः रद्द हो जाता है।
    कन्फर्म टिकट वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह सख्ती की है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी टिकट स्थिति की जांच कर लें और नियमों का पालन करें ताकि सफर सुगम और सुरक्षित बना रहे।



Related News
thumb

पश्चिम बंगाल में 1 लाख कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी,390 करोड़...

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न संवर्गों और संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के 14 ...


thumb

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया, नंदीग्राम पर रहेगी स...

चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है, जिसमें सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। यह सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे ...


thumb

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपये के रक्ष...

रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 1,10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की है।


thumb

दिल्ली में पेइंग गेस्ट (पीजी) आवासों के लिए नयी सुरक्षा नीति , ढांच...

सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार पुरानी इमारतों में चलने वाले पीजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए संरचनात्मक ऑडिट अनिवार्य करने जा...


thumb

मस्जिद गिराए जाने के बाद एएसआई ने किया ऐतिहासिक कुएं का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के मनोज कुमार यादव ने कहा कि निरीक्षण का मकसद ढांचे की प्राचीनता और प्रकृति का पता लगाना और उसके ऐतिहासिक महत्व क...


thumb

यूपी समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सामने आया ...

पांचों राज्यों में सबसे पहले मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को गोवा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होग...