भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर दलों से किया विचार-विमर्श

Posted On:- 2025-05-14




अब तक 4,719 सर्वदलीय बैठकों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

रायपुर (वीएनएस)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष  कॉनराड संगमा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से निर्वाचन आयोग के कार्यालय में मुलाकात की।

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों, 800 जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की बैठकें आयोजित की गईं, इन बैठकों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

गौरतलब है कि विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित संवाद किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा करना है। इस पहल का एक उद्देश्य यह भी है कि सभी हितधारकों के साथ मिलकर मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत चुनावी प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाना है।

यह भी उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने इसी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष कु. मायावती (06 मई 2025), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा (08 मई 2025) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव  एम. ए. बेबी (10 मई 2025) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की थी।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।