नई दिल्ली (वीएनएस)। मानसून सत्र के तीसरे दिन की शुरुआत निचले सदन में भारी हंगामे के साथ हुई है। विपक्ष के सदस्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विषय पर चर्चा के लिए अड़ गए। परिणामस्वरूप, लोकसभा की कार्यवाही लगातार बाधित रही। संसद में विपक्ष के हंगामे के कारण बुधवार को प्रश्नकाल नहीं चल सका। स्पीकर ओम बिरला की तरफ से विपक्ष के सदस्यों को समझाने की कोशिश की गई। हंगामा बरकरार रहने पर लोकसभा स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बैनर-पोस्टर लेकर विपक्षी दलों के सदस्य संसद परिसर के मकर द्वार पर एकजुट हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसआईआर मुद्दे पर नारेबाजी की गई।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, "मांग स्पष्ट है कि बिहार में जो हो रहा है वो कल को देशभर में होने वाला है। लोगों का वोट देने का अधिकार भाजपा सरकार छीनना चाहती है...ये जो वोट चोरी हो रही है इसको लेकर हम सदन में स्पष्टता की मांग करते हैं...हम चाहेंगे कि सदन में पीएम मोदी आए और SIR के चर्चा में हिस्सा लें तथा सरकार स्पष्ट रूप से बताए कि ऑपरेशन सिंदूर पर कब चर्चा होगी और SIR को लेकर कब चर्चा होगी?
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर संसद में विरोध प्रदर्शन करेगा...यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक चुनाव आयोग सुनवाई नहीं करता।
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने राज्य के विभिन्न संवर्गों और संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के 14 ...
चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है, जिसमें सबकी निगाहें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं। यह सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे ...
रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 1,10,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को आवश्यकता की स्वीकृति प्रदान की है।
सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद दिल्ली सरकार पुरानी इमारतों में चलने वाले पीजी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए संरचनात्मक ऑडिट अनिवार्य करने जा...
उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग के मनोज कुमार यादव ने कहा कि निरीक्षण का मकसद ढांचे की प्राचीनता और प्रकृति का पता लगाना और उसके ऐतिहासिक महत्व क...
पांचों राज्यों में सबसे पहले मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके अगले दिन 14 मार्च को गोवा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होग...