गोंडा में हादसा: पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो नहर में गिरी, 11 की मौत

Posted On:- 2025-08-03




गोंडा (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव से पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिससे 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार कुल 15 लोगों में से चार को जीवित बाहर निकाला गया है।

हादसा पारासराय-अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव के पास हुआ, जहां एक ही परिवार के लोग बोलेरो में सवार होकर मंदिर जा रहे थे। रास्ते में वाहन असंतुलित होकर सीधे नहर में जा गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने बताया कि नहर से अब तक 11 शव बरामद किए जा चुके हैं, और चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं, जिससे गांव में मातम पसर गया है। मृतकों की शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी घटना पर दुख जताया गया है। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई है।



Related News
thumb

दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम दल, ज्ञानेश कुमार के इस...

यहां मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों और छात्र नेताओं ने मार्च निकाला।


thumb

नागरिकों की सुरक्षा पर एक्शन मोड में सरकार, सऊदी अरब से उमराह यात्र...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्री सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले एक ...


thumb

पंजाब राजनीति में नया मोड़:सुखबीर बादल ने दिए बीजेपी के साथ गठबंधन ...

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आम आदमी पार...


thumb

पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- चिन्मय मिशन ...

यहां चिन्मय अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1993 में स्वामी चिन्मयानंद से हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि ...


thumb

भारत के रक्षा निर्यात में 1,600 प्रतिशत से ज्यादा की जबरदस्त उछाल

2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद से, भारत 13 पूर्वी और मध्य यूरोपीय देशों को हथियार सप्लाई करने में 28वें पायदान से छलांग लगाकर दूसरे स्थ...


thumb

जलवायु संकट के लिए विकसित देश जिम्मेदार : पियूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में खुलकर बात की। उन्होंने विकसित देशों को साफ-साफ कहा कि जलवायु संकट के लिए व...