जेलेंस्की ने रूस के साथ क्षेत्रीय अदला-बदली पर ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया

Posted On:- 2025-08-10




कीव (वीएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने साफ कहा है कि उनका देश किसी भी हाल में रूस को अपनी जमीन नहीं देगा। यह बयान उन्होंने तब दिया, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए "इलाकों की अदला-बदली" का सुझाव दिया था। जेलेंस्की ने इस सुझाव को दृढ़ता से खारिज कर दिया है।

जेलेंस्की ने शनिवार को कहा, यूक्रेन कभी भी कब्जा करने वाले को अपनी जमीन नहीं देगा। हम रूस को उसके किए का कोई इनाम नहीं देंगे। जेलेंस्की ने वास्तविक और स्थायी शांति की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि लक्ष्य "हत्याओं पर विराम नहीं, बल्कि तत्काल एक वास्तविक और स्थायी शांति है।

यह बयान उस समय आया जब यूक्रेन और यूरोप के शीर्ष अधिकारी, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस से इंग्लैंड के केंट शहर में मिले। इस बैठक में युद्ध खत्म करने के कूटनीतिक रास्तों पर चर्चा हुई। इस बैठक में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, फ़िनलैंड और पोलैंड सहित प्रमुख यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि शामिल थे।

जेलेंस्की ने बैठक को सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि पश्चिमी देशों का समर्थन आगे भी मिलेगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि फरवरी से अब तक ट्रंप प्रशासन की हर युद्धविराम पहल को यूक्रेन ने समर्थन दिया है, और आगे कहा, मैंने किसी भी सहयोगी को युद्ध समाप्त करने की अमेरिका की क्षमता पर संदेह व्यक्त करते नहीं सुना है।

जेलेंस्की ने ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में होने वाली प्रस्तावित बैठक की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, यूक्रेन की भागीदारी के बिना लिया गया कोई भी फैसला बेकार है और कभी काम नहीं करेगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस मुलाकात की पुष्टि की और बताया कि यह अगले शुक्रवार अलास्का में होगी। रूसी एजेंसी ‘तास’ ने भी क्रेमलिन के एक अधिकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की।

ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा कारणों से बैठक में देरी हुई। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों की बेहतरी के लिए कुछ क्षेत्रों की अदला-बदली पर चर्चा की जाएगी, हालांकि उन्होंने प्रस्ताव की बारीकियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।



Related News
thumb

अमेरिका में 4 नए एडवांस्ड रिएक्टर से शुरू होगा परमाणु ऊर्जा का नया युग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि चार प्राइवेट फंडेड एडवांस्ड रिएक्टर, न्यूक्लियर इनोवेशन को तेज करने के मकसद से सरकार के समर्थन व...


thumb

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री ने पुतिन से की मुलाकात

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सहयोग को तेज करने पर सहमति ज...


thumb

ट्रंप की टैरिफ रणनीति ने अमेरिका की स्थिति को मजबूत किया : जैमीसन ग...

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ (आयात शुल्क) नीति का बचाव करते हुए कहा है कि इससे दुनिया के क...


thumb

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी चौथी बार बने माता-पिता

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 150 से अधिक वर्षों ...


thumb

फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में रघुराम राजन समेत तीन भारतीय मूल...

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैलेंस शीट और मौद्रिक नीति की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन,


thumb

पीओके में बदतर हुए हालात: 12 की मौत और 4000 रेंजर तैनात, मुजफ्फराबा...

पीओके में कब्ज़ा करने वाले प्रशासन के सुरक्षा बलों और POK के लोगों के बीच हुई झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई; इन घटनाओं ने बुधवार दोपहर मुज़फ़्फ़...