मुंबई (वीएनएस)। महावतार नरसिम्हा' अपनी कमाई से हैरान कर रही है। इसने अपने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन 15 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो एक बड़ा कड़ा है। फिल्म ने अपने पहले शनिवार को सिर्फ 4.6 करोड़ रुपये कमाए थे। सभी भाषाओं से कमाई देखें तो 'महावतार नरसिम्हा' का अब तक का कुल कारोबार 67.95 करोड़ रुपये है। इसने हिंदी भाषा में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। अब फिल्म दूसरे रविवार को भी धमाका करने की तैयारी में है।
दूसरी ओर 'सैयारा' को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं और फिल्म 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। तीसरे शनिवार को इसने 6.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद 'सैयारा' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 291 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है, वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' ने तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर 'महावतार नरसिम्हा' ने अपनी रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इन चारों फिल्मों को धूल चटा दी।
क्रांति प्रकाश झा, जिन्होंने रक्तांचल सीरीज़ में विजय सिंह के अपने रोल से दर्शकों का दिल जीता है, फ़्रैंचाइज़ी की सफलता पर बात करते हैं
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुणाल खेमू की आने वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी 'वाइब' का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।
इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जा रही फ़िल्मों में से एक, राणाबाली' भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक डरावने, अनकहे अध्याय को पेश करती है, ...
वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइ...
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' ने ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के सबसे अहम रेस्क्यू म...
ब्लॉकबस्टर, मशहूर किरदारों और शानदार उपलब्धियों के अलावा, इंडियन सिनेमा में एनटीआर का सफ़र उनके बनाए खास रिश्तों से भी बना है।