रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर से दर्दनाक हादसे की खबर है। सिलतरा चौकी क्षेत्र स्थित हीरा इस्पात और पावर प्लांट में शुक्रवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा गिरने से कई मजदूर दब गए।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में प्रबंधन से जुड़े कुछ लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे टी जी बिल्डिंग में पैलेट बॉक्स पर काम चल रहा था। अचानक पैलेट बॉक्स गिर पड़ा, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हादसे के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी,...
शिक्षक दिवस के अवसर पर शबरी ऑडिटोरियम सुकमा में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नक्सल ...
मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण दो दिन पहले स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों की समस्याओं को...
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी* के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिक...
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण...
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव खिलावन राम रिगरी के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...