नई दिल्ली (वीएनएस)। गाजा में सीजफायर से जुड़े अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस प्रस्ताव को सभी पक्षों का समर्थन मिलेगा।
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 प्वाइंट्स में गाजा में संघर्ष खत्म करने के लिए प्लान तैयार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस प्लान को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मुस्लिम देशों का समर्थन मिल चुका है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति का यह प्रस्ताव मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने हमास के सामने पेश किया है। हमास ने प्रस्ताव को लेकर कहा कि किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से पहले इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूएनजीए की बैठक से इतर अरब और मुस्लिम देशों के साथ बैठक की थी। इस दौरान ही गाजापट्टी में सीजफायर को लेकर ट्रंप ने अपना प्रस्ताव पेश किया। अमेरिका ने फिर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी अपनी योजना बताई। पीएम नेतन्याहू ने भी ट्रंप के प्लान का समर्थन किया।
इसके बाद नेतन्याहू ने ट्रंप से वाशिंगटन डीसी में 29 सितंबर की देर रात को मुलाकात की। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद से इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने इसे मिटाने की कसम खाई थी। बीते दो वर्षों से ये संघर्ष जारी है। हमले की दूसरी वर्षगांठ से पहले नेतन्याहू ने भी सीजफायर को लेकर अपनी इच्छा जताई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमिकॉन इंडिया कार्यक्रम में कहा कि ब्रिक्स देशों द्वारा नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाना भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। नेताओं ने उनके 25 वर्षों के जन...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर और संसदीय क्षेत्र काशी को जोड़ने वाली विशेष सेवा यात्रा का वाराणसी में शुभारंभ हुआ। इस यात्रा के दौरा...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 81 वर्षीय स्कूली मित्र असगर अली वोरा को मीरा-भायंदर में अपनी विवादित जमीन वापस मिल गई है। वोरा के पीएम मोदी से हस्तक्ष...
UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष...