रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है, जिसमें साधु बने दो अज्ञात ठगों ने एक महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर 9 हजार रुपये ठगे और फरार हो गए।
क्लिनिक में घुसे साधु
मामला शंकर नगर स्थित सुधा सूरज फर्टिलिटी केयर क्लिनिक का है। पीड़िता डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर दोपहर करीब 3 बजे वह अपने स्टाफ के साथ क्लिनिक में बैठी थी। तभी साधु के भेष में दो व्यक्ति खिड़की से झांकते हुए अंदर आए। स्टाफ ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने इलाज का बहाना बनाकर महिला डॉक्टर से बातचीत शुरू की।
हिप्नोटाइज कर निकलवाए रुपये
बातचीत के दौरान ठगों ने डॉक्टर से निजी जानकारी ली और धीरे-धीरे उसे अपने प्रभाव में ले लिया। हिप्नोटाइज करने के बाद महिला डॉक्टर से परमजीत नामक यूपीआई अकाउंट में 9 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जाते समय आरोपी कुछ तस्वीरें और सामान भी वहीं छोड़ गए।
सामान्य होने पर खुला राज
डॉक्टर जब सामान्य हुईं तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने क्लिनिक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
राजधानी में बढ़ी ठगी की वारदातें
हाल के दिनों में रायपुर में साइबर ठगी से लेकर नकली डिलीवरी तक के मामले बढ़े हैं, लेकिन हिप्नोटाइज कर ठगी करने का यह अनोखा मामला पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...
बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्द...
।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...
26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अप...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...