Posted On:- 2025-10-01




बलरामपुर (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में चिकित्सा अधिकारी पुरुष, फिजियोथेरापिस्ट, प्रोग्राम एसोसिएट, डेंटल सर्जन, ऑडियोलॉजिस्ट, ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट रेडियोग्राफर, लैब सुपरवाईजर, एसटीएस, फार्मासिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट हियरिंग इंपेयर्ड चिल्ड्रन, लैब टेक्नीशियन एनएचएम, लैब टेक्नीशियन बीपीएचयू, सचिविक सहायक, कनिष्ठ सचिविक सहायक, फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर, काउंसलर एवं अटेंडेंट के पदों पर संविदा भर्ती की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके अंतर्गत पात्र-अपात्र एवं वरियता सूची प्रकाशित की गई थी, उक्त वरियता सूची के आधार पर प्रथम चरण में कुल 09 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। शेष 07 पदों  चिकित्सा अधिकारी पुरुष, फिजियोथेरापिस्ट, डेंटल सर्जन, ऑडियोलॉजिस्ट, ऑप्थैल्मिक, असिस्टेंट, रेडियोग्राफर एवं काउंसलर के पदों का वरियता सूची के आधार पर लिखित परीक्षा का आयोजन 09 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची, रोल नम्बर, तिथि, समय एवं स्थान की विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर जारी कर दी गई है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों की बैठक, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की त...

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरू...


thumb

धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया और स्वच्छता की स...

कलेक्टर शर्मा ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभ...


thumb

खाद्य एवं जिल के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 13 नवंबर को जिले के प...

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल 13 नवंबर शुक्रवार को गरियाबंद जिले के प्रवास प...


thumb

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां, 4 जनवरी 2027 को होगा मतदा...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा ह...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रु...

मुख्यमंत्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साय मुंगेली जिले मे...


thumb

हड़ताल पर गए 229 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, 102 का वेतन रोका

कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के पटवारी प्रांतीय आह्वान पर 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। ...