मुसीबतों से लड़ आत्मनिर्भर बनी समूह की महिलाएं, 6 से 7 हजार की प्रतिमाह कर रही कमाई

Posted On:- 2022-07-21




नारायणपुर (वीएनएस)। जिले की महिलाओं को सशक्त बनाने व उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्व सहायता समूहों को जोड़कर गौठान में ही विभिन्न गतिविधियों के तहत आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ऐसा ही काम नारायणपुर जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायत बड़ेजम्हरी के ग्राम कोचवाही में किया जा रहा है। जहां समूह की महिलाओं को गौठान में आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रोत्साहित कर गौठान में बिस्किट निर्माण, आचार निर्माण, लड्डू निर्माण, सीमेंट पोल, पेवर ब्लाक और फैसिंग तार आदि  का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में मां शीतला स्व-सहायता समूह, मां दन्तेश्वरी स्व-सहायता समूह और सारा स्व-सहायता समूह को जोड़ा गया है। 

समूह की अध्यक्ष संगोती करंगा से बातचीत करने पर उसने बताया कि ग्राम पंचायत बडे़जम्हरी के आश्रित गांव कोचवाही में समूह की महिलाओं की ओर से सीमेंट पोल, पेवर ब्लॉक टाईल्स फैंसिंग तार बनाने का कार्य समूह के माध्यम से किया जा रहा है। समूह की ओर से अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष-2015 में बैंक से लोन लिया गया था, किन्तु उनके कार्य में प्रगति नहीं होने के कारण वे बैंक का लोन भी नही चुका पा रहे थी। उन्हें लाभ नहीं हो पा रहा था, वे बड़ी मुशीबत में आ गयी थी। समूह की महिलाओं की मदद करने करने का जिम्मा जनपद पंचायत नारायणपुर ने उठाया और समूह की छोटी-छोटी सहायता कर उनकी स्थिति में सुधार लाया। सहायता मिलने से उन्हें कुछ पायदे होने लगे और उनके कार्य में सुधार हुई।

इन तीन समूहों को संचालित करने वाली मुख्य समूह की अध्यक्ष संगोती करंगा जो हर मुशीबत को लड़ने लगी। वह हार न मानी और पुरे समूहों को जोड़कर रखी टुटने नहीं दी वर्ष- 2018-2019 में वे केवल कार्य पर ध्यान देने लगे और वर्ष- 2020-21 में वे बैंक के कर्ज से भी मुक्त हो गये वे बैंक से 6 लाख रुपए के कर्ज में थे। जो तीन साल तक उनके लगान और मेहनत व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मदद से वे दो साल में 1 लाख 80 हजार रुपए कमा चुके है। जिनकी मासिक आय प्रति सदस्य को 6 से 7   हजार रुपए तक हो गई है और उनके जीवन में खुशहाली आ गई है। और उनका जीवन स्तर में सुधार आ गया है। और अपने जीवन में आगे ही आगे बढ़ते जा रही है।




Related News
thumb

रायपुर पहुंचे उप राष्ट्रपति धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को रायपुऱ आगमन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल माना में राजकीय गमछा पहना...


thumb

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राजनीतिक दलों को दी चुनाव प्रक्रियाओं की ज...

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अध्यक्षता में आगामी चुनाव प्रक्रियाओं के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा और समन्वय स्थापित करने के...


thumb

कलेक्टर-एसएसपी ने वाहन चालकों को दी यातायात के पालन की समझाइश

रायपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मंगलवार को पचपेढ़ी नाका ओवरब्रिज पर बिना हेलमेट क...


thumb

14 दिन के लिए जेल गए कवासी लखमा

शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। कवासी लखमा को ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी की रिमांड खत्म होने पर...


thumb

राजधानी में 15 वर्षीय नाबालिग ने साथी छात्र की चाकू मारकर हत्या की

राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने 17 वर्षीय साथी छात्र की चाकू से हमला क...


thumb

निकाय चुनावों के लिए भाजपा की घोषणा पत्र समिति गठित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2025 के परिप्रेक्ष्य में मंगलव...