गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, बाल-बाल बचा आरक्षक

Posted On:- 2025-10-07




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना हुई, जब एक पुलिस आरक्षक पर बदमाश ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आरक्षक टेकराम साहू आरोपी साहिल कुर्रे को पकड़ने के लिए पिरदा गांव पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने तलवार लेकर अचानक आरक्षक पर हमला कर दिया। आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए खुद को बचा लिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। हमले के बाद आरोपी खेतों की ओर भाग गया और वहां मौजूद कीचड़ में जाकर छिप गया। इसकी सूचना तुरंत थाने में दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को काबू करने में पुलिस की बड़ी मदद की।

बताया जा रहा है कि साहिल कुर्रे इलाके में लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और स्थानीय लोगों में दहशत फैला रखी थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से तलवार बरामद की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई कैद है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला हिस्ट्रीशीटर ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस में की मारपीट, केस दर्ज

राजधानी के पीडब्ल्यूडी आफिस, ओसीएम चौक में शनिवार देर रात चौकीदार और उसके बेटे पर चार लोगों ने हमला कर दिया। इसमें महिला हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेवा के साथ चार लोग शामिल हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध कायम किया है। आरोपित फरार हैं। शिकायतकर्ता जितेंद्र निषाद ने बताया कि वह अपने दोस्त पिंटू करकसे के साथ उसके पिता राजेश करकसे से मिलने पीडब्ल्यूडी ऑफिस गया था। रात करीब 11:20 बजे दो पुरुष और दो महिलाएं वहां पहुंचे और गेट खोलने की जिद करने लगे। जब पिंटू ने गेट खोलने से मना किया तो एक युवक ने अपना नाम मोनू सचदेवा और महिला ने मोनिका सचदेवा बताया।




Related News
thumb

प्राचार्यों की बैठक मेंं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने पर दिया ग...

गरियाबंद जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है।


thumb

गरियाबंद : दीपावली पर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिव...

गरियाबंद जिले मेंम दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में पटाखा दुकानों के संचालन एवं आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ग...


thumb

जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न ...


thumb

गरियाबंद जिले में अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी

शासन के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में भी शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब स्कूली छात...


thumb

जनदर्शन में मिले 53 आवेदन, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री देवेन्द्र चौधरी ने जिले के विभिन्न ...


thumb

जांजगीर-चांपा:एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि अब 15 नव...

जांजगीर-चांपा में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर 2026 से होना है।