नई दिल्ली (वीएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को बैंकिंग क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में शीर्ष प्रबंधन पदों पर निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा सकेगी।
नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, एसबीआई के चार प्रबंध निदेशक (एमडी) पदों में से एक पद अब निजी क्षेत्र या सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों में कार्यरत अनुभवी पेशेवरों के लिए खुला रहेगा। अभी तक सभी एमडी और चेयरमैन पद बैंक के आंतरिक उम्मीदवारों से ही भरे जाते थे।
11 सरकारी बैंकों में भी लागू होंगे नियम
एसबीआई के अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया समेत 11 सरकारी बैंकों में भी यह व्यवस्था लागू होगी।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि एमडी पद के लिए निजी क्षेत्र के उम्मीदवार के पास कम से कम 21 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जिसमें 15 वर्ष बैंकिंग क्षेत्र और 2 वर्ष बोर्ड स्तर का अनुभव शामिल हो।
एसबीआई में एमडी पद तुरंत होगा रिक्त
सरकार ने कहा है कि नए दिशा-निर्देश लागू होते ही एसबीआई में एक एमडी पद रिक्त माना जाएगा, ताकि निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
ईडी (कार्यकारी निदेशक) पद पर भी मौका
राष्ट्रीयकृत बैंकों में ईडी पदों पर भी निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति दी गई है। ईडी पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 18 वर्ष का अनुभव, जिसमें 12 वर्ष बैंकिंग क्षेत्र में और 3 वर्ष वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर कार्य का अनुभव आवश्यक होगा। सरकार का कहना है कि यह कदम बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दक्षता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट को बढ़ावा देगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह निर्णय सार्वजनिक और निजी बैंकिंग के बीच की दीवार तोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले वर्षों में बैंकिंग सुधारों को नई गति देगा।
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा अवसर ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा, खनन और पर...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क परिचालन में था जबकि अब यह बढ़कर 1,200 क...
राहुल गांधी “सत्ता परिवर्तन” के लिए अपने “अराजकता के मॉडल” को जारी रखते हैं, तो जनता विपक्ष में उनकी जगह कोई दूसरा विकल्प ढूंढ लेगी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के ‘आत्मनिर्भरता’ के प्रयास को प्रौद्योगिकीय संप्रभुता हासिल करने के उपक्रम के रूप में समझना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि सरकारी खजाने से निकाले जाने वाले एक-एक रुपये का उचित हिसाब रखा जाना चाहिए और उसका पूरा उपयोग उसी उद्दे...
उच्चतम न्यायालय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें उन्होंने पाटन चुनाव याचिका पर प्रारंभिक मुद्दा तय क...