बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

Posted On:- 2025-10-12




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बता दें कि पार्टी ने गुलाम मोहम्मद मीर , राकेश महाजन और सत पॉल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 

सतपाल शर्मा भाजपा के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पार्टी के राज्य प्रमुख के रूप में उनका पहला कार्यकाल 2015 से 2018 तक रहा। वह 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के मंत्रिमंडल का भी हिस्सा थे। राकेश महाजन राज्य भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष हैं। गुलाम मोहम्मद मीर पिछले साल हुए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे। उन्हें नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन से हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। चौथी सीट पर फैसला आने वाले दिनों में होने की उम्मीद है। बता दें कि राज्यसभा की चार सीटों के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव होंगे। गुलाम नबी आज़ाद, मीर मोहम्मद फैयाज़, शमशेर सिंह और नज़ीर अहमद लवे के सेवानिवृत्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर की सभी चार राज्यसभा सीटें फरवरी 2021 से खाली हैं।




Related News
thumb

बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा: अमित शाह ने उजागर किया पांच दशकों के आ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद खत्म हो चुका है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 3,600 से अधिक दिव्यांगजनो...


thumb

चीन सीमा के करीब लद्दाख को मिला बड़ा इंफ्रा बूस्ट, पीएम मोदी ने खोल...

इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित यह मार्ग लेह के निम्मू को हिमा...


thumb

सुप्रीम कोर्ट की नोटिश के बाद बीजेपी का सीधा वार:राहुल गांधी अब अरा...

भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उन्हें अराजकत...


thumb

यूपी की राजनीति में दिव्या मित्तल की एंट्री, जननीति भारत पार्टी बना...

दिव्या मित्तल ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “पार्टियों की कमी नहीं, सुनवाई की कमी है।” गंगा किनारे पार्टी के नाम का विचार आने का जिक्र करते हुए उन्...


thumb

इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस पर भड़का विपक्ष, केंद्र सरकार के र...

पुलिस ने निर्वाचन आयोग के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता और अमेरिकी नागरिक इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।


thumb

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, 10 अक्टूबर को कानून-व्यवस्थ...

सुप्रीम कोर्ट में अवमानना मामले में हलफनामा दाखिल कर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने बिना शर्त माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने 10 अक्टूबर के प्...