कोयला खदान में फंसे चोर: 24 घंटे बाद हुए गिरफ्तार...

Posted On:- 2025-10-12




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले से अनोखा चोरी का मामला सामने आया है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के बलरामपुर स्थित अंडरग्राउंड कोल माइंस में चोरी करने घुसे चोर खुद ही सुरंग में फंस गए। बाहर से सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता बंद कर दिया, जिससे चोर करीब 24 घंटे तक अंदर फंसे रहे। बाद में उन्हें पकड़ा गया।

अंदर फंसे 6 चोर, भागने की असफल कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार, SECL के बिश्रामपुर क्षेत्र की अंडरग्राउंड माइंस में चोरी की नीयत से 6 चोर अंदर घुसे थे। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी और त्रिपुरा राइफल के जवानों ने मौके पर पहुंचकर माइंस के प्रवेश द्वार को जाली लगाकर बंद कर दिया। अंदर फंसे चोरों ने कई बार जाली के नीचे से निकलने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

सुरक्षा अधिकारी पर हमला, बाल-बाल बचे
करीब 24 घंटे बाद सुरक्षा टीम और जवान जब अंदर पहुँचे तो चोर अंधेरे में भागने लगे। इस दौरान एक चोर ने सुरक्षा अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। आखिरकार जवानों ने सभी को घेरकर बाहर लाया और पुलिस के हवाले कर दिया।

चोरी का सामान बरामद
पकड़े गए चोरों के पास से कटिंग केबल, औज़ार और हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की क़ीमत लाखों में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाहर लाने के बाद एक चोर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे जवानों ने तुरंत पकड़ लिया।

पहली बार सामने आया ऐसा मामला
अंडरग्राउंड कोल माइंस में चोरों का इस तरह फंस जाना अपने आप में पहली घटना बताई जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि अब माइंस क्षेत्र में रात के समय गश्त और निगरानी और बढ़ाई जाएगी, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।



Related News
thumb

घने जंगलों के बीच दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर बसे 228 घरों तक पहुंचा नल ...

दंतेवाड़ा और सुकमा जिले की सीमा पर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे एडपाल और डोडपाल गांवों के 228 परिवारों को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है।


thumb

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर एक कॉल से दूर हुआ गांव का अंधेरा

सुकमा जिले के कोकावाड़ा (जांगड़पाल) गांव के लोगों को वर्षों से अंधेरे में आवाजाही की परेशानी से महज एक फोन कॉल ग्रामवासियों के लिए राहत की सौगात लेकर...


thumb

बैठक में आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने ...

मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।


thumb

रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत...

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनने...


thumb

गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन,किसानों को अब 425 रुपये प्...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अन्नदाता की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ का आधार है। किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने ...


thumb

वित्तीय वर्ष 2026-27 में सर्वेयरों के मानदेय के लिए 2,333.33 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से संबंधित कृषि गतिविधियों के संचालन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।