रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में सुबह करीब 7 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि प्लांट के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्लांट के फार्नेस में लोहे को गलाने का काम चल रहा था। रोज की तरह मजदूर अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक घना धुआं फैल गया।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए प्लांट को सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...
हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...
नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवक...
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिका...
पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विक...