अब 1 नवंबर को रायपुर आएंगे पीएम मोदी, 5 बड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Posted On:- 2025-10-27




अटल जी की प्रतिमा करेंगे अनावरण

रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 31 अक्टूबर नहीं, बल्कि 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे का संभावित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मोदी रायपुर में दिनभर में लगातार पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनके बीच में लंच ब्रेक का भी समय नहीं रखा गया है।

प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी 1 नवंबर की सुबह 7:35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान बी-777 से रवाना होंगे और सुबह 9:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुबह 10 बजे वे श्री सत्य साई संजीवनी बाल हृदय अस्पताल, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

यहां प्रधानमंत्री ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय रोग से उबरे 250 बच्चों से मुलाकात करेंगे। लगभग 10:35 बजे वे अस्पताल से रवाना होकर ब्रह्मकुमारी भवन, नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे ‘शांति शिखर’ भवन का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम 11:30 बजे तक चलेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 11:35 बजे नवा रायपुर विधानसभा परिसर पहुंचेंगे। यहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और कुछ समय के लिए नए विधानसभा भवन में रहेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस समारोह और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

सुरक्षा और तैयारियां चरम पर
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य पुलिस, एसपीजी और जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नवा रायपुर के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।



Related News
thumb

समय सीमा बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं की प्रगति ...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की महत्वपूर्ण बैठक में जिले के स...


thumb

जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने हर आवेदन को गंभीरता...

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं ...


thumb

ऑनलाइन सुरक्षा का मजबूत कवच : बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, कानूनी अधि...

जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर ...


thumb

सिंगरौली के किसान ने उठाई आधुनिक राह, इस बार खरीफ में करेंगे नैनो ड...

बदलते समय के साथ जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को भी अपना रहे हैं। खरीफ सीजन 2026 में जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमी...


thumb

स्वच्छ पेयजल की दिशा में बड़ी पहल : ग्राम अक्तवार व घघरा के सार्वजनि...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्...


thumb

गरियाबंद में प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए काउंसलिंग 22 जुलाई से

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित च...