पढ़ें पत्रकार चंद्र शेखर शर्मा की बात बेबाक

Posted On:- 2025-11-03




चंद्र शेखर शर्मा (पत्रकार ) 9425522015

राज्योत्सव की धुन में छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान भूले अफसरों नेताओ व छात्तीसगढ़ महतारी के नाम पर अपनी दुकानदारी चमकाने वाले महामानवों को भी रजत राज्योत्सव की बधाई शुभकामनाएं ...

राज्योत्सव की बेला पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर की दीवार से लगी महतारी अदद रोशनी को तरसती छात्तीसगढ़ महतारी को देख दुःख हो रहा आखिर ये कैसा उत्सव है जिसमें जिम्मेदार मां को ही भूल गए ।

अमीर धरती के गरीब लोगों को रिझाने उत्सव मनाने छत्तीसगढ़ निर्माण की रजत जयंती मनाने 25 वां राज्योत्सव बढ़े धूम धाम से नाच गाने गीत संगीत की महफिलों के बीच चकाचौंध जगमगाती डिस्को लाइट डीजे के धुन , विकास की गाथा दिखाते सरकारी स्टालों के बीच बड़ी धूम धाम से राज्य से लेकर जिला मुख्यालय तक मनाया जा रहा है । बड़े बड़े मंच सजे है अतिथियों का सत्कार गुलदस्ते फूल माला के साथ हो रहा , मिनरल वाटर की बोतल और काजू किशमिश की प्लेटों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद के क्या ही कहने । कालेज ग्राउंड की चकाचौंध तैयारियों के बीच जिला प्रसाशन अपने कार्यालय की दीवारों को रंगीन झालर और लाइट से सजाना नही भुला और भूलता भी कैसे   भवनों को सजाने के सरकारी फ़रमान था । 

कार्यक्रम की तैयारियों कार्यक्रम के अरुचिकर चयन के बीच बस एक बात भूल गया कि जिस छात्तीसगढ़ महतारी के नाम पर पूरा छात्तीसगढ़ उत्सव मना रहा है । कलेक्टर परिसर में कलेक्टर कार्यालय की दीवार से लग कर स्थापित की गई छात्तीसगढ़ महतारी को रोशन करना भूल गया । 1 नवम्बर को भुला तो भुला आज 2 नवम्बर को भी छात्तीसगढ़ महतारी को सजाने संवारने और रोशनी करने की जरूरत जिला प्रसाशन को महसूस नही हुई । कार्यालय की छत्तीसगढ़ महतारी अदद रोशनी को तरस रही । सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में आत्ममुग्ध प्रशासन छत्तीजगढ़ महतारी का सम्मान करना भूल गया। 

विदित हो कि गत दिनों छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान से उपजे आक्रोश से हुई गाली गलौच , सन्तो , भगवान के अपमान से पूरा प्रदेश जल रहा बावजूद इसके किसी को छात्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की चिंता किसी को नही ना शासन प्रशासन को ना ही छात्तीसगढ़ महतारी के नाम से अपनी दुकानदारी चमकाने वाले कथितों को। क्षमा करना छत्तीसगढ़ महतारी इन अधर्मियों को ....

और अंत में :-
झूठ से कहीं अधिक ख़तरनाक होता है अर्ध्यसत्य,
इससे अश्वत्थामा नहीं मरता, द्रोणाचार्य मारे जाते हैं।
#जय_हो 2 नवम्बर 25 कवर्धा (छात्तीसगढ़)



Related News
thumb

मेजर पॉवर बड़ी उपलब्धि तो सुपर पॉवर बनना बड़ी चुनौती

आस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी संस्था द्वारा जारी एशिया पॉवर इंडेक्स 2025 में भारत का मेजर पॉवर का दर्जा हासिल करना इस मायने में महत्वपूर्ण हो जाता है...


thumb

रक्षा खरीददार से रक्षा साझेदार बन गया भारत, India-Russia के नये समझ...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा ने ऊर्जा, रक्षा, परमाणु सहयोग, आतंकवाद-रोधी रणनीति और आर्थिक साझेदारी जैसे अनेक क्षेत्रों में नई दिश...


thumb

गोबरहीन टुरी के गोठ - 6

डिस्क्लेमर : गोबरहीन टुरी के गोठ सिरिफ सिस्टम ऊपर काल्पनिक व्यंग हे , जीवित या मुरदा कोनो नेता अउ अधिकारी ले कउनो सम्बंध नई हावय।


thumb

पुतिन की भारत यात्रा: नयी विश्व राजनीति की आहट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा एक साधारण कूटनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि इतिहास के सात दशकों में बुनी एवं गढ़ी गई मित्रता का नवीन उ...


thumb

चार श्रम संहिताओं को लागू करने के बाद, भारत में रोजगार के लाखों अवस...

दिनांक 21 नवम्बर 2025 से भारत में चार श्रम संहिताओं (वेतन संहिता 2019, औद्योगिक सम्बंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 एवं व्यावसायिक सुर...


thumb

रोहिंग्या घुसपैठियों के बारे में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

भारत शायद दुनिया का ऐसा इकलौता देश है,जहां रोहिंग्या घुसपैठियों और आतंकियों तक को राहत देने के लिए जनहित याचिकाओं का इस्तेमाल वकील बेहिचक करते हैं।