बिलासपुर (वीएनएस)। शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 9वीं की छात्रा ने बीती रात अरपा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम पसर गया है। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मृतका छात्रा का नाम अदिति है, जो राजकिशोर नगर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बीती रात अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। रात करीब डेढ़ बजे अचानक वह कमरे से बाहर निकली और तेजी से दौड़ती हुई घर से बाहर चली गई।
उसके पीछे-पीछे उसकी बड़ी बहन भी बाहर आई और उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक अदिति अरपा नदी पर बने छठघाट पुल तक पहुंच गई और वहां से नदी में कूद गई। यह दृश्य देखकर उसकी बहन स्तब्ध रह गई। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो मदद के लिए आगे आए और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नजर नहीं आई।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा का शव बरामद कर लिया। मृतका के पिता अरुण कुमार ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे की है।
घर में ऊपर के रूम में पत्नी और वो आराम कर रहे थे। वहीं नीचे वाले रूम में दोनों बेटियां पढ़ाई कर रही थीं। पता नहीं अचानक उसे क्या हुआ, रूम से निकली और दौड़ने लगी।
जिसके बाद अरपा नदी में बने पुल से छठघाट पर छलांग लगा दी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।
दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...
ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...
बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...
दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...