रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिनों तक नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के 50 राइडर्स में चयनित बेस्ट राइडर्स को भी प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता की थीम है
“सेफ रेसिंग-सेफ राइडिंग-सेफ ड्राइविंग”
आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल कर राइडर्स के लिए जंपिंग ट्रैक तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई 3-5 फीट तक होगी। राइडर्स को इस ट्रैक पर गति नियंत्रित करते हुए कई बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस के लिए 13 फीट ऊंचा हर्डल ट्रैक तैयार किया गया है। प्रतियोगिता में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी भाग लेंगे, जिनकी सुरक्षा मानकों के अनुसार जांच की जाएगी।
देश की सबसे कम उम्र की राइडर ऐलिना मंसूर, जिन्होंने 9 साल की उम्र में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था, अब 14 साल की होकर यहां प्रदर्शन करेंगी।
यामाहा, टीवीएस और होण्डा जैसी कंपनियों की टीमें भी राइडर्स के साथ शनिवार सुबह राजधानी पहुंचेंगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल के अनुसार, प्रतियोगिता नेशनल सुपरक्रॉस नियमों के तहत आयोजित होगी और सुरक्षा के सभी मापदंडों का पालन किया जाएगा।
डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के प्रभावी और बेहतर क्रियान्वयन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सात प्रमुख सिंचाई योजनाओं के लिए कुल 30 करोड़ 74 लाख 39 ...
पारंपरिक कृषि पर निर्भरता से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ने वाली ग्रामीण महिलाओं की सूची में अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग...
राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की अनुशंसा पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाई मास्ट लाइट (High Mast Light) स...
लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय, रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखि...
रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में महिला...