रायपुर (वीएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 150 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण, आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वेतनमान 12,500 से 14,000 रुपए प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही जी.के. ऑटो व्हीकल्स प्रा. लि., रायपुर में सेल्स कंसल्टेंट के 30 पदों हेतु भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अथवा स्नातक उत्तीर्ण, आयु 20 वर्ष से अधिक तथा वेतनमान 12,000 से 15,000 रुपए प्रतिमाह रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को रायपुर में पदस्थापित किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर ने योग्य अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 1 जून से 7 सितंबर 2026 तक 1103.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुस...
ग्राम पंचायत केशला में रोजगार दिवस सह आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नेहरू रजक, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर तिवारी एवं...
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के ...
जिला पंचायत सीईओ उज्ज्वल पोरवाल ने ग्राम कुंजामटोला एवं छुरिया में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उज्जवल पोरवाल के निर्देशन में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्...
कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम...