रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर झाड़-फूंक के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव में एक व्यक्ति ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर परिवार से लाखों रुपये के गहने और नकदी ठग लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर को उसका ससुर तुका राम साहू अपने घर एक मेहमान को लेकर आया और परिचय कराया कि यह उसका रिश्तेदार भांजा है। घरवालों ने सम्मान स्वरूप उसके पैर छुए। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि बहू ओम कुमारी साहू की तबीयत बहुत खराब है और अगर जल्द इलाज नहीं किया गया तो हालत बिगड़ जाएगी। उसने झाड़-फूंक के जरिए इलाज करने की बात कही।
इसके बाद आरोपी बहू के कमरे में गया और झाड़-फूंक का बहाना बनाकर घर में रखे सोने के जेवर निकलवाए। उसने सास-बहू दोनों को एक-दूसरे से बात न करने की हिदायत दी और पूजा-पाठ करने के बहाने जेवर और 12,000 रुपये नगद को एक रूमाल में बांधकर ले गया। आरोपी ने कहा कि वह गांव के बाहर पूजा कर लौट आएगा, लेकिन फिर कभी वापस नहीं आया।
आरोपी गुलबंद, टापस, मंगलसूत्र, डोंडा माला, अंगूठी, कान की बाली (इयररिंग) और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने 7 नवंबर को आरोपी की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अंततः उन्होंने राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...
राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...
। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...
जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।