रोजाना वॉक करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह हम सभी जानते हैं। हालांकि, अक्सर लोग मानते हैं कि 10 हजार स्टेप्स चलने से ही फायदा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। आपके वॉकिंग स्टेप से ज्यादा वॉक करने का तरीका मायने रखता है। इसलिए सिर्फ 30 मिनट की इंटरवल वॉकिंग भी आपको हैरान करने वाले फायदे (Benefits of Interval Walking) दे सकती है।
दरअसल, इंटरवल वॉकिंग एक जापानी वॉकिंग तकनीक है, जो स्टेप काउंट से ज्यादा तरीके पर जोर देती है। अगर आप इसे नियमित रूप से करना शुरू कर दें, तो सेहत में ऐसे बदलाव होंगे, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि, इसे सही तरीके (Right Walking Technique) से करना जरूरी है। आइए जानें इंटरवल वॉकिंग के फायदे और इसका सही तरीका।
इंटरवल वॉकिंग के फायदे क्या हैं?
दिल की स्वास्थ्य में सुधार- तेज चलने के दौरान हार्ट बीट तेज होती है, जो एक मिनी-कार्डियो वर्कआउट का काम करती है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
फैट बर्न करने में सहायक- हाई इंटेंसिटी वाले इंटरवल शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। यह न सिर्फ वॉक के दौरान, बल्कि बाद में भी कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया जारी रखता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
मांसपेशियों की मजबूती- तेज चाल से चलने पर पैरों की मांसपेशियों- जैसे, क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और काफ मसल्स - पर ज्यादा जोर पड़ता है। इससे टांगों की मांसपेशियां मजबूत और टोन्ड होती हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल- इस तरीके से वॉक करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है।
जोड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद- इंटरवल वॉकिंग से जोड़ों पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ता, जिससे घुटनों में दर्द या चोट लगने का रिस्क कम होता है। साथ ही, यह धीरे-धीरे स्टैमिना भी बढ़ाता है।
आजकल खानपान की गलत आदतें और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं होना आम हो गई हैं। कई लोग कब्ज,गैस,एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से परे...
सर्दियों के साथ ही ताजा हरी मटर का सीजन शुरू हो जाता है। मटर से एक से एक खास डिश तैयार की जा सकती है। मटर आलू की तरह है आप इसे किसी भी सब्जी में डा...
गन्ने का रस का मौसम आ गया है। ये जूस कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और मैंगनीज से भरपूर है। ये जूस एसिडिक गुणों वाला है जो कि कई बीमारियों से...
चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...