अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, चुनाव आयोग ने कलेक्टर्स को लिखा पत्र

Posted On:- 2025-11-13




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है। एसआईआर में जिन शिक्षकों, अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनकी छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। आयोग की अनुमति के बगैर इनको अवकाश नहीं मिलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेशभर के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर आदेश के परिपालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया है। आदेश के बाद भी बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी आयोग ने दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेशभर के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR (Special Intensive Revision) संबंधी कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर, 2025 अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।

आयोग द्वारा जारी पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का कार्य 28 अक्टूबर, 2025 से प्रारंभ होकर 07 फरवरी, 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की जाएगी।

आयोग के नियंत्रण में रहेंगे अधिकारी व कर्मचारी
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 सीसी के प्रावधान के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण और सुधार के संबंध में नियोजित अधिकारी, कर्मचारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर समझे जायेंगे और उस समय तक निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण, और अनुशासन के अधीन रहेंगे।

अवकाश के लिए ये शर्त जरुरी
निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR संबंधी कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृति बिना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अनुमोदन के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नहीं किया जायेगा।

अतएव निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण SIR (Special Intensive Revision) संबंधी कार्य में नियोजित अधिकारियों / कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुशंसा सहित कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को प्रेषित किए जाएंगे राज्य निर्वाचन आयोग ने क्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।




Related News
thumb

लोभ ही बनता है भोग और रोग का कारण : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ के दुष्परिणामों से सावध...


thumb

साड़ी कारोबार के साथ गौसेवा और जैविक खेती को बढ़ावा

साड़ी कारोबार के साथ अब गौसेवा और जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल होगी। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ. अखिल जैन रायप...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मका...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ ...

हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...


thumb

डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण ...

डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान मे...


thumb

ग्राम देवकट्टा में बने पक्के शेड : पदयात्रियों को कड़ी धूप और बारिश...

नवरात्र पर्व पर माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम देवक...