कवर्धा (वीएनएस)। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कुण्डा में शुक्रवार देर रात हुई चोरी की कोशिश को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर नाकाम कर दिया। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब एक युवक बैंक में घुसकर तिजोरी तक पहुंच गया था, लेकिन पुलिस की सतर्क गश्त ने उसके सारे इरादे तोड़ दिए।
रात गश्त पर निकले आरक्षक संजय मेरावी और जितेन्द्र जायसवाल ने देखा कि बैंक परिसर में अंधेरा है और लाइटें बंद हैं। स्थिति संदिग्ध लगी तो दोनों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना कुण्डा को दी। सूचना मिलते ही एसआई जयराम यादव की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान ग्रामीण भी वहां आ जुटे।
जांच में पता चला कि एक व्यक्ति चैनल गेट के ऊपर से कूदकर बैंक के अंदर पहुंच चुका था। उसने मुख्य दरवाजे के ताले तोड़ दिए थे, भीतर की लाइटें बंद कर दी थीं और सीसीटीवी कैमरा घुमाने की भी कोशिश की थी। मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो आरोपी बाहर आया और उसे तुरंत पकड़ लिया गया।
आरोपी ने अपना नाम लवलेश निर्मलकर (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम बीजाभाठा, थाना कुण्डा बताया। बैंक के अंदर निरीक्षण में पाया गया कि लॉकर रूम के तीन ताले तोड़ दिए गए थे और तिजोरी खोलने की तैयारी चल रही थी। पुलिस को वहां से ग्राइंडर मशीन की टूटी पत्ती और चोरी की नीयत से लाया गया औजारों का बैग मिला।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि रात के समय अपराधों पर रोक लगाने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। गश्त टीम की यही सतर्कता इस बड़ी चोरी को होने से रोकने में अहम साबित हुई।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...