शिक्षा मंत्री यादव ने किया इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

Posted On:- 2025-11-21




युवाओं को मिलेगा अत्याधुनिक खेल सुविधा का लाभ

रायपुर (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शुक्रवार को दुर्ग में लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। यह नया परिसर रविशंकर स्टेडियम के समीप तैयार किया गया है। मंत्री यादव ने फीता काटकर इस खेल सुविधा को जनता को समर्पित किया।

मंत्री यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक खेल सुविधा जिले के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल खेल क्षेत्र में जिले के लिए नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी तथा युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराएगी। मंत्री यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सुविधा का लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचेगा और अब खिलाड़ी रात्रिकालीन अभ्यास सहित बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

लोकार्पण के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्वयं नए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में रैकेट थामकर बैडमिंटन खेला। दोनों ने शॉट लगाकर कोर्ट की उन्नत तकनीकी सुविधाओं का अनुभव लिया, जिसे उपस्थित खिलाड़ियों व जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सराहा।



Related News
thumb

IIM में पंजीयन विभाग की कार्यशाला, विशेषज्ञों ने अधिकारियों को दिया...

छत्तीसगढ़ में सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में किए जा रहे नवाचारों को अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक पहचा...


thumb

राहुल गांधी की बैठक में CG-NSUI अध्यक्ष नीरज पांडेय ने उठाए छात्र ह...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NSUI, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और सेवा दल के प्रमुख युवा नेताओं के साथ बैठक कर युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों पर...


thumb

IAS बने राज्य राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पाण्डेय को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है।


thumb

लोभ ही बनता है भोग और रोग का कारण : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ के दुष्परिणामों से सावध...


thumb

साड़ी कारोबार के साथ गौसेवा और जैविक खेती को बढ़ावा

साड़ी कारोबार के साथ अब गौसेवा और जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल होगी। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ. अखिल जैन रायप...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मका...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...