साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पहुंचा निगम दस्ता, कांग्रेसियों के साथ झूमाझटकी

Posted On:- 2025-11-22




विकास उपाध्याय समेत कई नेता हिरासत में

रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने के लिए शनिवार तड़के शुरू की गई नगर निगम की कार्रवाई ने माहौल गर्म कर दिया। निगम टीम ने सुबह 5 बजे से पहले ही चौपाटी खाली करने का आदेश जारी किए, जिसके विरोध में व्यापारी रातभर धरने पर बैठे रहे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल और निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी भी व्यापारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। सुबह होते ही नगर निगम का अमला जेसीबी और भारी पुलिस बल के साथ साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने जेसीबी के सामने लेटकर विरोध किया, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

झूमाझटकी और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां
विरोध बढ़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सभी को अस्थायी रूप से बनाई गई रायपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है। वहीं, चौपाटी हटाने की कार्रवाई बुलडोजर के साथ जारी है।

व्यापारियों की रोजी-रोटी बचाने की अपील
कांग्रेस नेताओं ने निगम अधिकारियों से अपील की कि व्यापारियों की रोजी-रोटी न छीनी जाए। हालांकि निगम प्रशासन ने शासकीय कार्य में बाधा का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया।

साइंस कॉलेज चौपाटी क्षेत्र में माहौल अभी भी तनावपूर्ण है और व्यापारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता कार्रवाई का विरोध जारी रखे हुए हैं।



Related News
thumb

राहुल गांधी की बैठक में CG-NSUI अध्यक्ष नीरज पांडेय ने उठाए छात्र ह...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NSUI, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और सेवा दल के प्रमुख युवा नेताओं के साथ बैठक कर युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों पर...


thumb

IAS बने राज्य राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पाण्डेय को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है।


thumb

लोभ ही बनता है भोग और रोग का कारण : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ के दुष्परिणामों से सावध...


thumb

साड़ी कारोबार के साथ गौसेवा और जैविक खेती को बढ़ावा

साड़ी कारोबार के साथ अब गौसेवा और जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल होगी। खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के संस्थापक एवं प्रबंध न्यासी डॉ. अखिल जैन रायप...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से रामकिशुन श्रीवास का पक्के मका...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शहरी क्षेत्रों में पात्र आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ ...

हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक व्यवसाय को प्रोत्साहित करन...