यूनिटी मार्च के लिए सीएम साय ने युवाओं के दल को दिखाई हरी झंडी

Posted On:- 2025-11-23




रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री साय ने रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से केवड़िया तक आयोजित राष्ट्रीय पदयात्रा में हिस्सा लेंगे। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों और ब्रिटिश शासन के अधीन क्षेत्रों को एकजुट कर अखंड भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटल संकल्प और अथक परिश्रम ने भारत को एक सूत्र में पिरोया। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत दिनों वे गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व में सम्मिलित हुए थे, जहाँ उन्होंने विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी—के दर्शन किए और भारत की सांस्कृतिक एकता की जीवंत झलक देखी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, विविधता और व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया था।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 26 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च में छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ देशभर के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने रियासतों के विलय का ऐतिहासिक कार्य किया जो भारत की एकता और अखंडता का आधार बना। उन्होंने चयनित युवाओं को राष्ट्रीय पदयात्रा के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पदयात्रा में शामिल होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।



Related News
thumb

सीजीपीएससी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहा...

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार को रायपुर, दुर्ग और भिलाई में सात जगहों पर तला...


thumb

युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में ...

छत्तीसगढ़ के युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन जा...


thumb

स्कूली बच्चों को तनाव प्रबंधन के उपायों की दी गई जानकारी

दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय रामटेके के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्...


thumb

साइबर सिक्योरिटी की विशेष मुहिम : साइबर अपराध मुक्त बस्तर के लिए छे...

बढ़ते डिजिटल लेन-देन के दौर में ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए नानगुर पुलिस ने विशेष जागरूकता मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ...


thumb

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में 2 सितंबर को होगी ...

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग एक महत्वपूर्ण समीक्षा ब...


thumb

सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसि...

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय की 18 वर्षों की ...