अमलीडीह हत्याकांड, 2 संदेही को रायपुर पुलिस ने लिया हिरासत में

Posted On:- 2025-11-26




रायपुर (वीएनएस)। अमलीडीह नाबालिग हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। लड़की को उसके ही परिचित युवकों ने मारा और लाश फेंककर फरार हुए। आखिरी बार लड़की जिनके साथ दिखी उन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

22 नवंबर को एक नाबालिग लड़की की लाश रायपुर के अमलीडीह इलाके में मिली थी। ये हत्या है या हादसा इसपर सवाल उठ रहे थे। मगर अब ये साफ हो गया है कि नाबालिग की हत्या की गई है। दरअसल पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ कि शव मिलने से पहले लड़की दो युवकों के साथ दिखी थी। पुलिस की जांच में दोनों युवकों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


हत्या की सबसे बड़ी पुष्टि शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है, जिसमें स्पष्ट रूप से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। यह जानकारी सामने आते ही हत्या की वजह और वारदात के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका पर पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। पुलिस हिरासत में मौजूद दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।



Related News
thumb

वर्ष 2026 की तीसरी नेशनल लोक अदालत में दुर्ग में 4.10 लाख से अधिक म...

किसी के लिए यह वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद था। किसी के लिए पुरानी रंजिश। किसी के लिए चोरी हुई मोटरसाइकिल का मामला और किसी के लिए बैंक, बिजल...


thumb

चिरायु योजना बनी वरदान, गंभीर रीढ़ की बीमारी से जूझ रहे दुर्गा और म...

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के दो बच्चों को गंभीर बीमारी से उबरकर स्वस्थ एवं सामान्य जीवन की ओर बढऩे ...


thumb

मॉय भारत पोर्टल पर युवाओं से पंजीयन करने की अपील

भारत सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित मॉय भारत (मेरा युवा भारत) डिजिटल मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्व...


thumb

विशेष अभियान के तहत अब तक एक लाख से अधिक किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन

आगामी धान खरीदी के मद्देनजर जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन कार्य को गति दी जा रही है। किसानों की भूमि से संबंधित बकेट का एग्रीस्टैक पंजीयन धान खरीदी से...


thumb

कलेक्टर के निर्देश पर सड़कों के मरम्मत कार्य में तेजी

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने तथा नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लि...


thumb

सुरक्षा को प्राथमिकता देेते हुए जर्जर पानी टंकी को हटाया गया

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंघोला में पुरानी आरसीसी उच्च स्तरीय अत्यंत जर्जर पानी टंकी को आज सुरक्षित एवं ...