रायपुर में मतदाता पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ से मारपीट, वीडियो वायरल

Posted On:- 2025-11-30




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। काली माता वार्ड में एक महिला द्वारा बीएलओ को गाली-गलौज कर धक्का देने और हाथापाई करने का वीडियो शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) फॉर्म के समय पर घर न पहुंच पाने को लेकर विवाद से जुड़ी है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने बीएलओ से फॉर्म घर पहुंचाने की मांग की थी, लेकिन थोड़ी देरी होने पर वह भड़क गई और उसने मौके पर ही अपशब्द बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में महिला को लगातार धमकी देते और बीएलओ को धक्का मारते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद वार्ड के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने महिला के व्यवहार की निंदा की है।

बीएलओ के साथ हुई मारपीट को लेकर प्रशासनिक कर्मचारियों में भी नाराजगी है। कर्मचारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे अभियानों के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की तैयारी की जा रही है।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।