कवर्धा (वीएनएस)। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बोड़ला पश्चिम भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अक्कल सिंह तिलगाम, निवासी झलमला ने कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने तिरंगा गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की। अक्कल सिंह तिलगाम राजधानी रायपुर स्थित कैबिनेट मंत्री के शासकीय निवास कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को कांग्रेस प्रवेश करने की अपनी इच्छा से अवगत कराया। मंत्री ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान करने में अपनी सहमति प्रदान कर दी। कैबिनेट मंत्री ने उनसे कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन की पार्टी है। पार्टी लोगों की सेवा के लिए कार्य करने में विश्वास करती है। इसे देखते हुए वे अधिकाधिक लोगों की सेवा का लक्ष्य बनाकर कार्य करे।
इस अवसर पर बोड़ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रभाती मरकाम, झलमला के सरपंच अमृत लाल धुर्वे, नरेन्द्र दास मानिकपुरी, डाक्टर तिलकराम राणा, कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नेतराम जंघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी पुनक झारिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कलेक्टर अग्रवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम की उपस्थिति में कुदरगढ़ में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रा आकृति एक्...
कलेक्टर अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के निर्देशानुसार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह व डॉक्टर दीपक जायसवाल ज...
चीन के साथ सरहद पर तो बहुत नया तनाव नहीं है, लेकिन खेल के मोर्चे पर एक नया तनाव खड़ा हो गया है जब चीन ने वहां हो रहे एशियाई खेलों में जा रही भारतीय...
ष्मान भारत जन आरोग्य योजना के 5 वर्ष तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा क...
जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चन्दननगर में “स्वच्छता ही सेवा“ अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम हुआ। जिसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सरपंच जनप्रति...
विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस अपने...