मॉस्को (वीएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनकी अगवानी की है। कई वर्षों में यह पहला मौका है, जब पीएम मोदी ने किसी राष्ट्राध्यक्ष की स्वागत के लिए ऐसा किया है। ऐसे में पुतिन के भारत दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव के बीच हो रहा है पुतिन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ है। वहीं, मई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद किया हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि पुतिन आखिर किस रास्ते से भारत पहुंचे हैं।
रूस से भारत कैसे पहुंचे पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष विमान Ilyushin Il-96-300 (कॉल साइन RSD 369) ने मॉस्को के ज़ुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इस विमान का संचालन रूस की स्पेशल फ्लाइट स्क्वाड्रन करती है। मॉस्को से उड़ान भरने के बाद RSD 369 विमान ने कजाकिस्तान में प्रवेश किया। इसके बाद से रूसी राष्ट्रपति के विमान ने कैस्पियन सागर के ऊपर से उड़ान भरते हुए तुर्कमेनिस्तान के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति का विमान अफगानिस्तान के ऊपर से उड़ान भरते हुए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से गुजरा। कुछ देर बाद यह विमान राजस्थान के रास्ते भारतीय हवाई सीमा में दाखिल हुआ।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि चार प्राइवेट फंडेड एडवांस्ड रिएक्टर, न्यूक्लियर इनोवेशन को तेज करने के मकसद से सरकार के समर्थन व...
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सहयोग को तेज करने पर सहमति ज...
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ (आयात शुल्क) नीति का बचाव करते हुए कहा है कि इससे दुनिया के क...
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 150 से अधिक वर्षों ...
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैलेंस शीट और मौद्रिक नीति की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन,
पीओके में कब्ज़ा करने वाले प्रशासन के सुरक्षा बलों और POK के लोगों के बीच हुई झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई; इन घटनाओं ने बुधवार दोपहर मुज़फ़्फ़...