राजनांदगांव (वीएनएस)। खैरागढ़ के छुईखदान संडी में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का विरोध शनिवार को उग्र रूप ले गया। जनसुनवाई रद्द करने की मांग को लेकर 39 गांवों के 5000 से अधिक ग्रामीण सुबह से ही जत्थों में शहर पहुंचे और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। प्रशासनिक कार्यालयों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था।ज्ञापन सौंपने के बाद भी ग्रामीण शाम तक सड़क पर डटे रहे। सूर्यास्त के बाद महिलाएं तो गांव लौट गईं, लेकिन पुरुष बड़ी संख्या में प्रदर्शन स्थल पर जमा रहे। इस दौरान कुछ युवक उत्तेजित होकर उत्पात मचाने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने उन्हें समझाइश देकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
ग्रामीणों और पुलिस में नोंक-झोंक
हालात बिगड़ते देख पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं थे। एसपी और ग्रामीणों के बीच लंबी बहस हुई, पर भीड़ लगातार उग्र होती गई। जय स्तंभ चौक पर हजारों ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया, जिससे पुलिस को हालात संभालने में काफी मुश्किलें आईं।
क्षेत्र में घंटों तक चक्काजाम
लगातार बढ़ते तनाव के बीच छुईखदान क्षेत्र में कई घंटों तक चक्का जाम लगा रहा। राजनांदगांव–खैरागढ़–कवर्धा मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे यातायात ठप पड़ गया। भीड़ पर काबू पाना मुश्किल होता देख अंततः पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद लोग तितर-बितर हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री पर निर्णय वापस नहीं लिया जाता, विरोध जारी रहेगा।
किसानों के लिए सामान्य खाद के स्थान पर नैनो खाद वरदान बन गई है। इसके उपयोग से प्रति एकड़ रकबे में कम लागत में बेहतर फसल का उत्पादन हो रहा है। जिले क...
आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के ग्रामीण अंचलों में पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में हुए अभूतपूर्व कार्यों को रेखांकित किया ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयकर विभाग द्वारा टीडीएस व टीसीएस एवं आयकर अधिनियम-2025 के संबंध में जागरूकता एवं ...
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं की बुनियादी अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के मद्देनजर डॉक्टरों से संवा...
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं तथा विभागी...
आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं। अम्बिकापुर विकासखं...