DGCA ने इंडिगो को नोटिस जारी किया है, जवाब आने पर होगी कार्रवाई...

Posted On:- 2025-12-09




सदन में इंडिगो मामले पर बोले उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू

नई दिल्ली (वीएनएस)। इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट पर लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापुर ने मंगलवार को कहा कि स्थिति तेजी से सुधर रही है और एयरलाइन को उसके कर्तव्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीजीसीए ने इंडिगो को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है। जवाब आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी एयरलाइन चाहें वो कितनी भी बड़ी हो उसे यात्रियों की परेशानियों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

मंत्री ने कहा कि परिचालन तेजी से स्थिर हो रहा है, सुरक्षा मानकों का पूरा पालन हो रहा है, इंडिगो को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, यात्रियों की सुविधा और सम्मान की रक्षा की जा रही है, और दीर्घकालिक सुधारों पर काम जारी है।

नायडू ने सदन को आश्वस्त किया कि सरकार यात्रियों की परेशानियों को गंभीरता से ले रही है और ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं जिससे भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि भारत के उड्डयन क्षेत्र को अधिक यात्री-केंद्रित बनाने के लिए दीर्घकालिक उपाय लागू किए जा रहे हैं। 

बता दें कि इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट के चलते यात्रियों की मुश्किलें मंगलवार को आठवें दिन भी कम नहीं हुईं। देश के कई हवाईअड्डों पर 200 से ज्यादा उड़ानों के रद्द होने और लंबी देरी का सिलसिला जारी रहा। कई यात्रियों को अब भी बैगेज की समस्या और जानकारी के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इंडिगो का दावा
इंडिगो ने सोमवार को परिचालन स्थिर होने का दावा किया था। एयरलाइन ने बताया कि उसने अपने नेटवर्क में 1,800 से अधिक उड़ानें संचालित की हैं और जिन सभी स्टेशनों पर सेवाएं दी जाती थीं, वहां संपर्क दोबारा बहाल कर दिया गया है।

कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंडिगो का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) बढ़कर 91% पर पहुंच गया है, जो पिछले सप्ताह के गंभीर व्यवधानों से उबरने का संकेत है। एयरलाइन ने कहा कि उसने उड़ानों को अनुकूलित कर कैंसिलेशन को न्यूनतम किया है और जिन उड़ानों को रद्द किया गया, उनकी पूर्व सूचना यात्रियों को दे दी गई थी। बीते सप्ताह जहां प्रतिदिन लगभग 1,650 उड़ानें संचालित हो रही थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 1,800 से अधिक हो गई है।



Related News
thumb

कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों ने जताई चिंता, राहुल गाँधी ...

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई है।


thumb

दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ सड़क पर उतरे वाम दल, ज्ञानेश कुमार के इस...

यहां मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों और छात्र नेताओं ने मार्च निकाला।


thumb

नागरिकों की सुरक्षा पर एक्शन मोड में सरकार, सऊदी अरब से उमराह यात्र...

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्री सुरक्षित स्वदेश लौट रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले एक ...


thumb

पंजाब राजनीति में नया मोड़:सुखबीर बादल ने दिए बीजेपी के साथ गठबंधन ...

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में फिर से शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने आम आदमी पार...


thumb

पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- चिन्मय मिशन ...

यहां चिन्मय अमृत महोत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1993 में स्वामी चिन्मयानंद से हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि ...


thumb

भारत के रक्षा निर्यात में 1,600 प्रतिशत से ज्यादा की जबरदस्त उछाल

2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद से, भारत 13 पूर्वी और मध्य यूरोपीय देशों को हथियार सप्लाई करने में 28वें पायदान से छलांग लगाकर दूसरे स्थ...