मुख्यमंत्री साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

Posted On:- 2025-12-09





रायपुर(वीएनएस)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न छात्रावासों—कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डी.डी.यू. छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी छात्रावास सहित अनेक छात्रावासों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार सामाजिक सद्भाव, समरसता और मानव-सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं मूल्य शिक्षा के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।प्रतिनिधिमंडल में छात्रावास के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Related News
thumb

महापौर मधुसूदन यादव ने अत्याधुनिक आधार सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ

इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक आधार सुविधा केन्द्र प्रारंभ किया गया है। केन्द्र के म...


thumb

विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल...

इसके साथ महाविद्यालय की फीस रसीद अपलोड करना तथा बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी भरना अनिवार्य होगा। सभी आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेजों के साथ पू...


thumb

बिटिया/वर्क अभियान के तहत विद्यालयीन छात्राओं को कराया गया विभिन्न ...

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जाम्बुलकर एवं श्रमपदाधिकारी समीर मिश्रा ने बालिकाओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया तथा आत्मविश्वास, ...


thumb

महतारी सदन से महिलाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

ग्राम सुकुलदैहान की महिलाओं के लिए महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने का नया अवसर है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर...


thumb

ग्राम भानपुरी में महतारी सदन से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

ग्राम भानपुरी की महिलाओं के लिए महतारी सदन आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद लेकर आया है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आका...


thumb

ग्राम देवादा में महतारी सदन से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

ग्राम देवादा की महिलाओं के लिए महतारी सदन उनके सपनों को साकार करने की नई उम्मीद है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक रूप से सक्षम बनने की आ...