रायपुर (वीएनएस)। गुढ़ियारी के महतारी चौक के पास देर रात सड़क पर आतिशबाजी कर और बीच सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने वाले पाँच युवकों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना मंगलवार रात 12 बजे की है, जब आरोपियों ने सार्वजनिक मार्ग पर वाहन रोककर यातायात बाधित किया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर गुढ़ियारी थाना टीम मौके पर पहुंची और पाँचों युवकों के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 3(5) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 122/177 के तहत मामला दर्ज किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर SDM कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस ने आरोपियों द्वारा उपयोग की गई मारुति कार (सीजी 04 पीवी 8880) को जप्त कर BNSS की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।
इससे पहले भी रायपुर में सड़कों पर आतिशबाजी कर बर्थडे मनाने की शिकायतें सामने आई थीं, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजा था। कल रात हुई घटना के बाद पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी:
राकेश उर्फ मोनू डोगरे (30), अम्बेडकर चौक, गुडियारी
संजय यादव (23), मुर्रा भट्ठी, गुडियारी
करन सिंह उर्फ बंटी मेरावी (20), मुर्रा भट्ठी, गुडियारी
प्रमोद टंडन (25), बड़ा अशोक नगर, गुडियारी
सौरभ सिंह उर्फ गोलू (25), सीतानगर गोगांव, गुडियारी
पुलिस की अपील:
सार्वजनिक सड़कों पर आतिशबाजी, स्टंटबाजी या केक काटकर जन्मदिन मनाना कानूनन अपराध है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। पुलिस ने युवाओं से ऐसे कृत्यों से दूर रहने और कानून का पालन करने की अपील की है।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...