नई दिल्ली(वीएनएस)।इंडिगो ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि गंभीर रूप से प्रभावित किसे माना जाएगा या मुआवज़ा पाने के लिए प्रभावित ग्राहकों की पहचान कैसे की जाएगी। यात्रा वाउचर के बारे में इंडिगो का बयान कई दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द करने के बाद जांच के दायरे में आई है।
एयरलाइन ने कहा है कि उसने रद्द उड़ानों के लिए आवश्यक रिफंड की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है।इंडिगो ने गुरुवार को अपने नवीनतम बयान में कहा कि 3 से 5 दिसंबर के बीच हवाई अड्डों पर कर्मचारियों की कमी के कारण हुई व्यवधान से "बुरी तरह प्रभावित" यात्रियों को 10,000 रुपये का मुआवजा मिलेगा। यह बयान कई दिनों तक चले इस संकट के बाद आया है, जिससे लाखों यात्री प्रभावित हुए थे। इंडिगो ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि गंभीर रूप से प्रभावित किसे माना जाएगा या मुआवज़ा पाने के लिए प्रभावित ग्राहकों की पहचान कैसे की जाएगी। यात्रा वाउचर के बारे में इंडिगो का बयान कई दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द करने के बाद जांच के दायरे में आई है। एयरलाइन ने कहा है कि उसने रद्द उड़ानों के लिए आवश्यक रिफंड की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है।
अपने बयान में इंडिगो ने कहा कि इंडिगो खेद के साथ स्वीकार करती है कि 3/4/5 दिसंबर 2025 को यात्रा करने वाले हमारे कुछ ग्राहक कुछ हवाई अड्डों पर कई घंटों तक फंसे रहे और भीड़भाड़ के कारण उनमें से कई गंभीर रूप से प्रभावित हुए। हम ऐसे गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहकों को 10,000 रुपये के यात्रा वाउचर प्रदान करेंगे। इसमें यह भी कहा गया है कि इन वाउचर का उपयोग अगले 12 महीनों के भीतर किसी भी इंडिगो यात्रा के लिए किया जा सकता है।
बताया कि यह मुआवज़ा उस 5,000 से 10,000 रुपये की राशि के अतिरिक्त है जो सरकार के दिशानिर्देशों के तहत उन यात्रियों को दी जा रही है जिनकी उड़ानें प्रस्थान से 24 घंटे के भीतर रद्द हो गई थीं। इंडिगो में हम आपको सुरक्षित, सुगम और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी आप हमसे अपेक्षा करते हैं। हमें फिर से आपकी सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फ...
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर की गई टिप्पणियों के मामले में पत्रकार निखिल वागले और सांसद संजय राउत को आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौथा पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर संसद में विधेयक पेश करने से पहले सर्वदलीय...
विपक्ष के भारी विरोध के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए मतदाताओं के लिए स्पेशल समरी रिवीजन शुरू करन...