नई दिल्ली (वीएनएस)। रेलवे ने टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव लागू किया है। आज यानी 5 जनवरी से अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेन का रिजर्व टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम केवल रिजर्व टिकट बुकिंग के ओपनिंग डे पर लागू होगा।
भारतीय रेलवे के अनुसार, रिजर्व टिकट की बुकिंग ट्रेन चलने की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है। टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे इन नियमों को तीन चरणों में लागू कर रहा है। पहला चरण 29 दिसंबर 2025 को लागू हुआ था, जबकि दूसरा चरण आज से प्रभावी हो गया है।
पहले चरण में 29 दिसंबर से बिना आधार लिंक आईआरसीटीसी अकाउंट वाले यूजर्स के लिए सुबह 8 बजे से 12 बजे तक टिकट बुकिंग बंद की गई थी। अब दूसरे चरण में यह समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है।
रेलवे ने यह भी साफ किया है कि तीसरा और अंतिम चरण 12 जनवरी से लागू होगा। इसके तहत जिन यूजर्स का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, वे सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।
रेलवे का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और फर्जी अकाउंट्स के जरिए होने वाली दलाली पर रोक लगाना है। इससे वास्तविक यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, खासकर ओपनिंग डे पर।
इसके साथ ही रेलवे ने काउंटर टिकट बुकिंग के लिए भी ओटीपी आधारित सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए यात्रियों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी होगा।
रेलवे के इस कदम से आम यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है और टिकट बुकिंग प्रक्रिया पहले से अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष हो सकेगी।
सिंगल-जज जस्टिस नितिन बोरकर ने गांधी की दलील को खारिज कर दिया और कहा कि एक रजिस्टर्ड राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी होने के नाते, बीजेपी निश्चित रूप से ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प...
मनी लॉन्ड्रिंग और CMRL तथा विजयन की बेटी की कंपनी 'एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस' से जुड़ी संस्थाओं के बीच संदिग्ध अनियमित वित्तीय लेन-देन के आरोपों से जुड़ा...
शीर्ष अदालत दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे से जुड़े पहलुओं की जांच करने के साथ ही हाई कोर्ट के मामले को अपने पास स्थानांतरित करने पर विचार कर सकती है...
ल्ली सरकार डेढ़ महीने के भीतर PG और कोचिंग संस्थानों को रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी और वेब पोर्टल लाएगी। सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद शि...
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने ‘आप का औरा ही अलग है’ जैसे नारों और ‘HELLO FRIENDS’ संदेशों से पीएम का स्वागत किया