बीजापुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर युवक को दी थायरॉइड से मुक्ति

Posted On:- 2026-02-03




बीजापुर (वीएनएस)। जिला अस्पताल बीजापुर में चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। ग्राम केरपे निवासी 30 वर्षीय रमेश कुमार वॉचम, जो विगत लगभग दस वर्षों से गले में गांठ की समस्या से पीड़ित थे, का थायरॉइड ग्रंथि में विकसित गांठ का सफल शल्य उपचार जिला अस्पताल में किया गया।

कान-नाक-गला विशेषज्ञ के परामर्श एवं विस्तृत जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मरीज की समस्या थायरॉइड ग्रंथि से संबंधित है। आवश्यक सभी जांचें जिला अस्पताल में ही पूरी की गईं, जिसके उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शल्यक्रिया का निर्णय लिया। 31 जनवरी 2026 को प्रातः कान-नाक-गला विशेषज्ञ डॉ. विभू तिवारी एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. पी. सुधाकर की संयुक्त टीम द्वारा लगभग दो घंटे तक चली शल्यक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति संतोषजनक है तथा वह चिकित्सकीय निगरानी में अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

इस शल्यक्रिया की सफलता में सेन्ट्रल लैब विभाग की भूमिका भी सराहनीय रही। पैथोलॉजिस्ट डॉ. समीरानंदन द्वारा समय पर उपलब्ध कराई गई सटीक पैथोलॉजी रिपोर्ट से रोग का सही निदान संभव हो सका, जिससे उपचार संबंधी निर्णय समयबद्ध तरीके से लिए जा सके। पूरे उपचार कार्य में कलेक्टर संबित मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. आर. पुजारी के प्रशासनिक मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर की सतत निगरानी से आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई। यह सफलता जिला अस्पताल बीजापुर में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमाण है, जिससे आम नागरिकों को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं।




Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...