मोबाइल गुम होने के बाद UPI से ठगी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-02-03






भिलाई (वीएनएस)। मोबाइल फोन गुम होने के बाद ऑनलाइन भुगतान माध्यम का दुरुपयोग कर 1 लाख 23 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना छावनी पुलिस द्वारा की गई, जिसमें आरोपी को बिहार के कैमूर जिले से पकड़कर दुर्ग लाया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2024 को प्रार्थी संतोष कुमार ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन, जिसमें जियो और आइडिया के सिम कार्ड लगे थे, गुम हो गया है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए फोन-पे UPI के माध्यम से प्रार्थी के खाते से 1,23,900 रुपये अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए।

मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 90/2024, धारा 420 और 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान बैंक से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर यह पता चला कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी, वह खाता सचिन किसपोट्टा (32 वर्ष), निवासी जिला कैमूर, बिहार के नाम से संचालित था।

पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम बिहार रवाना हुई और आरोपी को हिरासत में लेकर दुर्ग लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस की तकनीकी साक्ष्य आधारित विवेचना और सक्रिय भूमिका को सराहा गया है।

पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना और संबंधित बैंक या UPI सेवा प्रदाता को सूचना दें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साइबर अपराधों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार सृजित कर रही सरकार : व...

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास का लाभ प्रदेश के युवाओं तक रोजगार और आर्थिक अवसरों के रूप में पहुंचे, यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामि...


thumb

पीएम आवास के नाम पर लिए पैसे : दो ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही और हितग्राहियों के साथ धोख...


thumb

IIM में पंजीयन विभाग की कार्यशाला, विशेषज्ञों ने अधिकारियों को दिया...

छत्तीसगढ़ में सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में किए जा रहे नवाचारों को अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक पहचा...


thumb

राहुल गांधी की बैठक में CG-NSUI अध्यक्ष नीरज पांडेय ने उठाए छात्र ह...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NSUI, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) और सेवा दल के प्रमुख युवा नेताओं के साथ बैठक कर युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों पर...


thumb

IAS बने राज्य राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पाण्डेय को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है।


thumb

लोभ ही बनता है भोग और रोग का कारण : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में गुरुवार को मुनि संवेगरत्न सागर ने लोभ के दुष्परिणामों से सावध...