रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा तालाब में शव देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और तालाब व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं।
पुलिस हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से मौत की सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...
उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन ...
बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था, जिला मुख्याल...
युवा रत्न सम्मान के अंतर्गत सामाजिक कार्य, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा कला, संगीत...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में...
मुख्यमंत्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साय मुंगेली जिले मे...