सक्ति (वीएनएस)। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, सक्ति में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सक्ति जिले के सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों, छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय विद्यालयों तथा निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति के कमिश्नर राजेश लखानी (आईएएस), जिला कलेक्टर एवं वीएमसी अध्यक्ष अमृत विकास तोपनो (आईएएस), उप आयुक्त आर.के. वर्मा, क्लस्टर इंचार्ज दीक्षा ज्योति मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। नोडल विद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर के समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रेरणा कार्यक्रम की गाइडलाइन के अनुसार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्किल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। अंतिम चरण में विषय विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागी विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों का चयन कर उनके नाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए गए।
कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा उत्सव समन्वयक एवं पीजीटी रसायन के.के. पटेल ने किया। समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी.के. ठाकुर ने इसे विद्यार्थियों के लिए जीवन बदलने वाला अवसर बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...