कलेक्टर एस. जयवर्धन का 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के नाम संदेश

Posted On:- 2026-02-11




सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रिय छात्र/छात्राओं, जिले में 20 फरवरी 2026 से कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएँ प्रारंभ हो रही हैं। यह केवल परीक्षा देने का अवसर नहीं है, बल्कि आपके सपनों, संकल्पों और पूरे वर्ष की मेहनत को साकार करने का महत्वपूर्ण समय है।

परीक्षा को किसी भी प्रकार के भय या तनाव से न जोड़ें। पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ प्रश्नों के उत्तर लिखें। अपनी तैयारी और क्षमता पर विश्वास रखें। याद रखें आपकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल स्वयं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे, बल्कि जिले को भी गौरवान्वित करेंगे। खूब मन लगाकर पढ़ें, स्वस्थ रहें और पूरे आत्मबल के साथ परीक्षा दें। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।




Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर