मौदहापारा संडे बाजार में पहचान पत्र अनिवार्य, नई व्यवस्था सुबह 10 बजे तक लागू

Posted On:- 2026-02-18




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में लगने वाले मौदहापारा संडे बाजार को सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब बाजार में व्यापार करने वाले सभी फेरीवालों के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा और निर्धारित स्थान पर ही सुबह 10 बजे तक दुकान लगाने की अनुमति मिलेगी।

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने लगभग 100 फेरीवालों की बैठक लेकर नई व्यवस्था की जानकारी दी। बैठक में यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।

नई व्यवस्था के तहत मौदहापारा संडे बाजार केके मार्ग पर पुलिस थाना से लेकर मौदहापारा मस्जिद तक मार्ग किनारे सफेद रोड मार्किंग के भीतर लगाया जाएगा। व्यापारियों को अनिवार्य रूप से अपनी आईडी साथ रखनी होगी और केवल निर्धारित दायरे में बैठकर ही व्यवसाय करने की अनुमति दी जाएगी। सड़क पर सामान रखना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

बाजार में आने वाले नागरिकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था दुर्गा कॉलेज के समीप श्री महाबीर गौशाला कॉम्पलेक्स में की गई है। अधिकारियों ने फेरीवालों से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा इधर-उधर न फैलाने की अपील की है।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जाम, अव्यवस्थित पार्किंग या गंदगी की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जनसुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।