रायपुर (वीएनएस)। होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रोजगार और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रह रहे लोगों को त्योहार पर घर पहुंचाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरों की विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव लेगी।
स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 2 सामान्य, 4 स्लीपर, 7 एसी थ्री और 7 एसी थ्री इकोनॉमी कोच शामिल हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...
जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...