सक्ती (वीएनएस)। होली के बाद पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। एसपी ऑफिस सक्ती से जारी इस आदेश में 143 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है, जिसमें 1 टीआई, 4 एसआई, 10 एएसआई और बड़ी संख्या में आरक्षक और प्रधान आरक्षक हैं। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों का तबादला प्रशासनिक कसावट लाने और कानून व्यावस्था को मजबूत करने के लिए किया गया है। यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है।
एसपी ऑफिस से जारी आदेश में उन पुलिसकर्मियों का नाम शामिल किया गया है, जो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थे। विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को नए स्थानों पर भेजा गया है। इसमें थाना प्रभारियों से लेकर उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। तबादलों के बाद कई थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डेका ने कहा कि इभानन साहू की उपलब्धि अदम्य इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी सफलता न केवल छत्तीसगढ़ पूरे देश के लिए...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के जशपुर स्थित कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चौरे ने बताया कि ग्राम मदनपुर, पत्थलगांव की आवासीय योज...
कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और सेवा यात्रा पर आधारित कार्टून कॉफी टेबल बुक ...
मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबला छत्तीसगढ़ में महिला क्रिकेट की...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण की धार्मिक परंपरा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का हिस्सा है। महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के समीप स्थित ...