महिला दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं का सम्मान

Posted On:- 2026-03-08




रायपुर(वीएनएस)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मल्टीपरपज हाई स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में महिलाओं का सम्मान किया गया। ज़िला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा थीं। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित विभिन्न विभागों के महिला अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम जनपद पंचायत बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में वर्चुवली रुप से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई और शुभकांमनाए दी। मुख्यमंत्री ने जीपीएम जिले सहित धमतरी, सरगुजा, जांजगीर-चांपा और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों से वर्चुवली संवाद भी किए। मुख्यमंत्री ने जीपीएम जिले की हितग्राही श्रीमती अनीता साहू से महतारी वंदन की राशि मिलने, राशि का क्या उपयोग करते हैं, बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी ली और उन्हे लगातार प्रगति करने की शुभकांमनाए दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त की राशि महिलाओं के खाते में अंतरित किए। इस योजना से जीपीएम जिले में 94 हजार महिलाए लाभान्वित हो रही हैं।

महतारी वंदन सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषर गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाए कालान्तर से सम्मानित रही हैं, नारी सम्मान देश का सम्मान है, आज महिलाए पुरुषों के समकक्ष हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों में 60 प्रतिशत पदों पर महिलाए पदस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश को माता और महतारी के नाम से संबोधित करते हैं। महिलाए सक्षम और संबल होंगी तभी समाज सही दिशा मंे जाएगा। सामाजिक कुरितियों को दूर करने में महिलाए आगे आई हैं। उन्हों ने कहा कि शासन-प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अमिल सिन्हा ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना से दो स्वसहायता समूहों को और सक्षम योजना के तहत आठ महिलाओं को कुल 9 लाख 63 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। साथ ही फलदार पौधे और समृति चिन्ह देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिला दिवस पर नन्ही बालिकाओं ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के साथ ही देश की महान महिला विभूतियों- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, किरण वेदी, इंदिरा गांधी, सावित्रि बाई फूले, सानिया मिर्जा एवं कल्पना चावला की बहुरुप पोशाक (फैन्सी ड्रेस) पहनकर अभिनय किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के विकास के लिए कराए जाने वाले गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही रस्सा-कस्सी, कबडडी आदि विभिन्न खेल गतिविधियों और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बूंद कुंवर मास्को एवं भंवर सिंह गोवास, अध्यक्ष नगर पंचायत मरवाही श्रीमती मधु बाबा गुप्ता, श्री नीरज जैन, श्री बृजलाल सिंह राठौर, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल, डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...