बलरामपुर में भी अफीम की खेती, करीब दो एकड़ में लगी फसल बरामद

Posted On:- 2026-03-10




बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की खेती मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के इस इलाके में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा लीज पर जमीन लेकर अफीम की खेती किए जाने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फसल की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक जिस स्थान पर अफीम की खेती पाई गई है, वह काफी दुर्गम क्षेत्र में स्थित है और वहां चार पहिया वाहन से पहुंचना भी संभव नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि खेती लंबे समय से की जा रही थी और बरामद फसल का कुछ हिस्सा पहले ही उपयोग में लाया जा चुका है।

प्रदेश में अवैध अफीम खेती का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले दुर्ग जिले के समोदा गांव में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ था, जिसके बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई थी।

मामले की पुष्टि करते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि कुसमी थाना क्षेत्र के पाट इलाके में दुर्गम स्थान पर अफीम की खेती बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और देर शाम तक विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...