बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

Posted On:- 2026-03-12




बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला फिर सामने आया है। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी में करीब साढ़े तीन एकड़ में लगे अफीम के पौधों को प्रशासन ने दिनभर की कार्रवाई में नष्ट कर दिया। इसके तुरंत बाद देर रात को कोरंधा ग्राम पंचायत के ग्राम चंदाडांडी में भी लगभग नौ एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती होने की सूचना मिलने पर बड़ा सर्च अभियान चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिलने की जानकारी सामने आई है। मौके पर नरेंद्र कुमार दुग्गा (संभाग कमिश्नर, सरगुजा) भी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में अफीम के पौधे मिले हैं, वह क्षेत्र पहले माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है।

जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती और उत्पादन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने पूरे जिले में सघन जांच के निर्देश दिए हैं। वन और राजस्व क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, वहीं सीमावर्ती इलाकों को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां प्राथमिकता से जांच की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी स्थान पर अवैध मादक पदार्थों की खेती या भंडारण की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित स्थानों की पहचान कर राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण करेंगे। जांच के दौरान गांजा, अफीम, भांग या अन्य किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की खेती या परिवहन पाए जाने पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...