बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन ने यहां से भारी मात्रा में अफीम की फसल जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में करीब 1.67 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 1883 किलो अफीम की फसल जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का पंचनामा न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष तैयार कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया को गिरफ्तार किया है, जो अफीम की खेती की रखवाली करते थे।
हालांकि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...
उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...
नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...